अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को हल्द्वानी के रामलीला मैदान पहुंचे।

इससे पहले खरडे पंतनगर एयरपोर्ट पर पर पहुंचे जहां उनका कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद वो कार से हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने रामलीला मैदान में अपार जनसमूह को संबोधित किया।

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के चुनावी शंखनाद का आगाज हुआ, उत्तराखंड से राज्य के अलग जिलों से हल्द्वानी पहुंचे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबंधित किया।

खरडे ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी से ही उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत की शुरुआत होगी और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर बेरोजगारी भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधते हुए।

कहा कि साल 2014 में प्रति साल 02 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था लेकिन युवाओं को रोजगार देने में भाजपा सरकार असफल रही है, उन्होंने कहा कि लगभग तीन लाख सरकारी पद आज भी खाली है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो मेरिट के आधार पर बिना पैसे लिए सरकारी नौकरी देने की व्यापक व्यक्ति को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की प्रतिभा का जिक्र करते कहा कि अल्मोड़ा के नौजवान इनोवेटर रवि टम्टा ने कीर्तन स्थापित किया है।

उन्होंने टम्टा ने अपने स्तर पर उड़ने वाली कार का निर्माण का प्रयास किया है जो उत्तराखंड के नौजवानों की प्रतिभाओं और नवाचार की क्षमता को दर्शाता है।

उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन नेताओं ने भ्रष्टाचार किया वो सब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कथित तौर पर ऐसे नेताओं को वाशिंग मशीन में डाल कर साफ करने का काम करने का आरोप लगाया।

खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने खाघ सुरक्षा कानून और मनरेगा जैसे कानून व्यवस्था को लागू किया उन्होंने पूर्व पीएम स्व सरदार मनमोहन सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए।

कहा कि किसानों की कर्ज़ माफी में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेपर लीक मामले पर केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि बार बार पेपर लीक होने से छात्र आरी आ गये है।

उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा केंद्र सरकार से इस मामले पर बहस कराने की चुनौती दी गई थी।

जनसभा से पूर्व कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के कार्यलय के सामने धरने दिया।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुखिया गणेश गोदियाल और सदन में नेता प्रतिशत यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि जनसभा में आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस ने अलग-अलग।

जगहों पर रोक दिया यशपाल आर्य ने पुलिस प्रशासन पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया वहीं दूसरी तरफ हल्द्वानी के कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदेश ने नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया लगाए और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

कांग्रेस कमेटी की इस शंखनाद रैली में जनसभा में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है पार्टी ने हल्द्वानी से बेरोजगारी भ्रष्टाचार पेपर लीक और विकास के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया।

जनसभा में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मुखिया गणेश गोदियाल, उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिशत यशपाल आर्य,उप नेता प्रतिशत भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड, जसपुर विधायक आदेश चौहान।

गोपाल सिंह राणा, पूर्व विधायक नारायण पाल, राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा , महानगर अध्यक्ष ममता रानी सहित अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।