बीते दिनों स्कूटी सवार दो युवकों को कार्रवाई ने टक्कर मरने के बाद लोहे की राड से मारपीट करने के प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पर वाल्मीकि समाज और नगर निगम के पर्यावरण मित्रों उग्र रूप धारण कर लिया।
सोमवार को नगर निगम रुद्रपुर के सफाई कर्मियों ने भारी संख्या में इस प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और कार्य बहिष्कार किया।
जिसकी वजह से रुद्रपुर शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई और सैकड़ों लोगों ने इस प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर निगम परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक इस प्रकरण के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और गंभीर रूप से घायल अभिषेक को न्याय नहीं मिल जाता तब तक वो धरने पर बैठे रहेंगे, गौरतलब हो कि काशीपुर फ़्लाई ओवर कार ने स्कूटी की टक्कर हो गई थी।
इस हादसे के बाद नगर निगम की महिला सफाई कर्मी का बेटा अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया था और पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने युवकों के साथ निर्ममता से लोहे की राड से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घायल अभिषेक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है इस मामले में जो नाम सामने आए थे उन भी भगतसिंह मंडल के महामंत्री पारस चुघ और उसके भाई सन्नी चुघ सहित 12 अन्य अज्ञात के नाम प्रकाश में आए थे।
पुलिस ने तहरीर के आधार धारा 307 सहित अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था और तस्वीरें शुरू कर दी थी।
लेकिन चार दिन बीतने के बाद इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी, जिसके बाद पिछले चार दिनों से इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
9 अगस्त को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आज दोपहर 2 बजे तक का वक्त दिया था लेकिन सुबह से ही स्थिति विस्फोटक हो गई और दो बजे के बाद प्रदर्शनकारी रुद्रपुर कोतवाली जा पहुंचे और वहां धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इसी बीच नगर निगम के परिसर से रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता मोहन लाल खेड़ा और पार्षद परवेज कुरैशी को हिरासत में ले लिया इस दौरान तीखी नोंकझोंक भी हुई।
प्रदर्शनकारियों ने मोहनिया खेड़ा को हिरासत में लेने के बाद हंगामा खड़ा कर दिया पुलिस ने कुछ ही देर में उन्हें रिहा कर दिया जिसके बाद भारी संख्या में लोगों ने कोतवाली में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की धड़पकड़ पर अडिग हो गये।
बरहाल इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, इस प्रदर्शन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति पैदा हो गई और आने जाने वाले वाहनों के पहिए थम गये।
शुरुआती जांच में सामने नहीं आए मारपीट के साक्ष्य-सीओ अविनाश शर्मा
सीओ अविनाश शर्मा ने बताया कि इस मामले में शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह एक सड़क पर है और इस प्रकरण में मारपीट के साक्ष्य नहीं मिले।
उन्होंने कहा कि हालांकि इन मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस अहम पहलू ओ पर बारिकी से ही कर रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने की सन्नी चुघ की गिरफ्तारी की पुष्टि, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आक्रोशित लोगों को फोन पर जानकारी दी।
कि इस मामले में एक आरोपी सन्नी चुघ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।