काशीपुर : उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में एक बड़ा दुखद हादसा हो गया इस हादसे ने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया।
बीते गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे स्कूल जा रहे तीन मासूम बच्चों को एक तेज रफ्तार टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक मासूम स्कूली बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने त्वरित बच्चों की मदद के लिए दौड़ पड़े और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में दोनों मासूम बच्चों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है उन्हें हाई सेंटर रेफर कर दिया गया है।
दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके पर टैंकर छोड़कर भाग खड़ा हुआ, इस दर्दनाक हादसे से गुस्साएं लोगों ने सड़क पर सड़क पर जाम कर प्रशासन और पुलिस महकमे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगो को बमुश्किल शांत कराया और जाम खुलवाया पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और फरार टैंकर चालक की खोजबीन के लिए संभावित ठिकानों पर दबिशे दे रही है, इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शौक की लहर दौड़ गई है और गुस्से का माहौल बना हुआ है।