FACT CHECK: रामपुर में पुलिस मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
Viral Claim / सोशल मीडिया दावा:
"रामपुर में पुलिस मुठभेड़ दो बदमाशों के पैर में लगी गोली"
थाना गंज क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, गौकशी के एक मुकदमे में वांछित आरोपी बगी बाईपास पुल के पास किसी वारदात की फिराक में घूम रहे थे।
सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान ग्राम इंद्री की ओर से दो मोटरसाइकिलों पर चार संदिग्ध आते दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दानिश पुत्र अफसर अली निवासी खिजरपुर, थाना अजीमनगर के दोनों पैरों में तथा जावेद पुत्र लियाकत निवासी पक्का बाग, थाना गंज के दाहिने पैर में गोली लगी।
दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध 315 बोर तमंचे, तीन खोखा कारतूस और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
मौके से तीसरे आरोपी मलिक पुत्र शौकत निवासी बंगला आजाद खां, थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके पास से दो छुरियां और गौकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने घटनास्थल से दो मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली हैं।
हालांकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What is your reaction to this Fact Check? / आपकी प्रतिक्रिया:
Comments & Reader Opinions (0)
Leave a Comment / अपनी राय व्यक्त करें
No comments yet. Be the first to express your opinion on this fact check!