उत्तराखंड में आगमी विधानसभा 2027 में चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड इन चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं।
इसी बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने राज्य में रजिस्टर्ड 17 गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को आगमी विधानसभा चुनाव की दौड़ से बाहर कर दिया है,मसलान अब इन दलों के आधार पर नेता आगमी विधानसभा चुनाव नहीं लड पाएंगे।
जबकि आगमी चुनाव के लिए 06 नये दलों ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया है, वहीं खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी को चुनाव आयोग रजिस्टर्ड कर लिया है।
हर विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग की ओर से लंबे अरसे से निष्क्रिय रहे राजनीतिक दलों को नोटिस जारी किया जाता है और चुनाव लडने पर रोक लगा दी जाती है।
इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने 17 दलों पर रोक लगा दी है ये सभी दल ऐसे हैं जिन्होंने पिछले छह सालों से लगातार कोई चुनाव नहीं लड़ा है।
इसके साथ ही चुनाव आयोग की ओर से की गई जांच में इन दलों की ओर से जोड़ एड्रेस रजिस्टर्ड कराए गए थे वो दल वहां मौजूद नहीं थे गौरतलब हो कि साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तराखंड में 42 रजिस्टर्ड गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल थे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने से मिली जानकारी के मुताबिक इन राजनीतिक दलों में से कई राजनीतिक दल ऐसे हैं जिन्होंने एनुअल रिटर्न अंशदान रिपोर्ट या फिर अतिरिक्त इलेक्शन समय पर नहीं कराया है।
जिसकी वजह से चुनाव आयोग ने इन सभी राजनीतिक दलों को निष्क्रिय या फिर संदिग्ध मानते हुए नोटिस भेजा था ताकि यह दल अपना पक्ष रख सकें और अपने अस्तित्व का सबूत दे सके।
लेकिन निर्वाचन आयोग को कोई भी जानकारी न दिए जाने की स्थिति में चुनाव आयोग ने केन्द्रीय चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी थी।
जिसके आधार पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने इन्हें रजिस्ट्रर्ड सूची से हटा दिया,इन 17 रजिस्टर्ड गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के चुनाव लडने पर रोक लगाई गई, भारतीय जनक्रांति पार्टी मियां वाला देहरादून।
हमारी जनमंच पार्टी चुक्खुवाल देहरादून, मैदानी क्रांति दल माजरा देहरादून, राष्ट्रीय जन सहाय दल न्यू कनाट प्लैस देहरादून, उत्तराखंड जन शक्ति पार्टी हरिद्वार बाईपास देहरादून।
भारतीय मूल निवासी समाज पार्टी तरलो अधोईवाला देहरादून, भारतीय अंत्योदय पार्टी निरंजनपुर देहरादून, भारतीय ग्राम नगर विकास पार्टी आमवाला देहरादून,गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट चन्द्रबनी देहरादून, राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी रुड़की हरिद्वार।
पीपुल्स पार्टी रुड़की हरिद्वार, भारत परिवार पार्टी ज्वालापुर हरिद्वार, भारतीय सम्राट पार्टी ज्वालापुर हरिद्वार, प्रजातंत्र पार्टी आफ इंडिया रामनगर नैनीताल,सुराज सेवा दल हल्द्वानी नैनीताल शामिल हैं।