उत्तराखंड पुलिस के एक ओर सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,इस सिपाही ने भी शेर सिंह की बागी तेवर दिखाए हैं और स्वयं को 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन से आहत होना बताया है।
इस सिपाही ने शेर सिंह का समर्थन करते हुए खुद का इस्तीफा देने की बात कही है, सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिस सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उसका नाम अमित कुमार बताया जा रहा है जो उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पद नियुक्त है और इस समय पिथौरागढ़ पुलिस महकमे में नियुक्त है।
पुलिस महकमे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ पुलिस महकमे में नियुक्त आरक्षी अमित कुमार को 23 जुलाई को कांवड़ मेला ड्यूटी के लिए हरिद्वार जनपद भेजा गया था।
30 जुलाई को ही आरक्षी अमित कुमार ने पुलिस को पुलिस की वर्दी पहने हुए सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया जो विभागीय मर्यादा।
निष्पक्षता और पुलिस कर्मियों के अपेक्षित आचरण के प्रतिकूल है यह प्रकरण सोशल मीडिया नीति उत्तराखंड सरकारी सेवक नियमवाली 2002 और पुलिस अधिनियम 2007 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित आरक्षी को 30 जुलाई 2026 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है उसके विरुद्ध विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रचलित कर दी गई है।
पुलिस उपाधीक्षक गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि पुलिस स्पष्ट करती है कि विभागीय अनुशासन सेवा आचरण और कानून व्यवस्था के विपरित किसी भी तरह के कृत्य को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
और दोषी पाए जाने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी और नियम अनुसार कारवाई सुनिश्चित की जाएगी, गौरतलब हो कि जिस शेर सिंह का जिक्र करते हुए अमित कुमार किया है।
वो बीते दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे क्राकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल हुआ था शेर सिंह उत्तराखंड पुलिस का सिपाही है और पिथौरागढ़ में नियुक्त है।
शेर सिंह अपनी वर्दी में ही इस आंदोलन मंच पर पहुंच गया था और अपने इस्तीफा देने की बात कही थी कि और उत्तराखंड में परचून की दुकान पर पटवारी के पेपर मिलने की तथाकथित बात कही थी।
मौजूदा वक्त में सिपाही शेर सिंह का छात्र आंदोलन मे उकसाने वाले तथाकथित बयान सामने आया है सिपाही शेर सिंह 28 जून 2026 से अनाधिकारिक तौर पर पिथौरागढ़ पुलिस महकमे से अनुपस्थित था।
जिस पर पिथौरागढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक की ओर से नोटिस जारी किया गया था जिसका उत्तर न मिलने पर उसे 20 जुलाई 2026 को निलंबित कर दिया गया था।
इस सिपाही का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है यह सिपाही अपने साथ एक साथी के साथ मिलकर प्रवीण वाल्मीकि जैसे कुख्यात गैंगस्टर के साथ मिलकर संगठित अपराध में शामिल था।
ये लोग भोले भाले लोगों को डराकर उनकी जमीन पर कब्जा करते थे जिसके संबंध में हरिद्वार में एफडीआई भी दर्ज है।